विधानसभा में सहारा जमीन बिक्री पर भ्रामक जानकारी, राजस्व मंत्री पर लगे आरोप

Tuesday, March 25, 2025 - 13:35
Updated: 2 years ago
0
विधानसभा में सहारा जमीन बिक्री पर भ्रामक जानकारी, राजस्व मंत्री पर लगे आरोप

भोपाल (आरएनआई) राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह द्वारा विधानसभा में सहारा समूह की जमीन के विक्रय, नीलामी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में माननीय राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा जी ने विधानसभा पटल पर गलत जानकारी दी है।

माननीय मंत्री जी ने कहा कि सागर में सहारा समूह की कोई जमीन नहीं बेची गई जबकि हकीकत यह है कि शराब कारोबारी कमलेश बघेल एवं उनकी पत्नी प्रतिभा बघेल को 184 करोड़ रुपए की 97 एकड़ जमीन सिर्फ 14 करोड़ रुपए में बेची है।

सहारा समूह की जमीनों पर पहला अधिकार उन गरीबों का है जिनके साथ सहारा ने धोखा किया, जिन गरीबों का हजारों करोड़ रुपए बकाया है, भाजपा विधायक पूरे प्रदेश में सहारा जमीनों को हड़पना चाहते है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कटनी है जहां विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक करोड़ों की जमीन में धांधलेबाजी कर भ्रष्टाचार कर रहे है, जिसकी जांच EOW कर रहा है, फिर
आखिर क्या कारण है कि मंत्री जी, भाजपा विधायकों के पाप को छुपाना चाहती है, इसलिए राजस्व मंत्री जी ने विधानसभा में गलत जानकारी दी है, यह सदन की अवमानना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User