विद्युत विभाग की सुस्त कार्यशैली पर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल नाराज, अधिशाषी अभियंता विद्युत को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर (आरएनआई) सोमवार को उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल को विद्युत संबंधित समस्याओं का मांग पत्र सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन तय समय सीमा में नहीं मिल रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद महीनों विभागीय चक्कर लगाने पड़ते है। शहर में कई जगह विद्युतीकरण न होने से लोगों को विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे और जरूरतमंदों को विभाग द्वारा भारी भरकम एस्टीमेट बना दिया जाता है जिससे आम लोगों को भारी समस्या हो रही है। स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं रिचार्ज, अधिक बिल आना, नए मीटर की गलत पोस्टिंग से होने वाली समस्याएं आदि का स्थाई निराकरण और उपभोक्ता शिकायत निवारण एकल पटल की स्थापना तत्काल उपभोक्ता हित में की जाएं। स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव न बनाया जाए, आवश्यक होने पर उपभोक्ता को लगे हुए मीटर को बदलने का कारण प्रदर्शित करते लिखित सूचना देते हुए शासनादेश की कॉपी उपलब्ध कराएं तथा स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं संरचना की पत्रिका भी दे जिससे उपभोक्ता को अपने मीटर की संपूर्ण जानकारी रहे। यदि उपरोक्त बिंदुओं पर समय से आवश्यक कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन शासन स्तर पर समस्या निवारण हेतु वार्ता करेगा। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि जनता त्रस्त है, विभाग मस्त है। विभाग को अपनी कार्यशैली सुधारने की आवश्यकता है। इस मौके पर संदीप श्रीवास्तव, आकाश सिंह भदौरिया, जय किशन, प्रशांत सिंह चैहान, सलामत अली, अनिल महाजन, संदीप पाल, शारदा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



