मथुरा: विद्यालय में रील बनाने वाली टीचर को क्लीनचिट, बिना निरीक्षण जांच अधिकारी ने दी राहत

Wednesday, April 16, 2025 - 14:59
Updated: 1 year ago
0
मथुरा: विद्यालय में रील बनाने वाली टीचर को क्लीनचिट, बिना निरीक्षण जांच अधिकारी ने दी राहत

मथुरा (आरएनआई) मथुरा कुछ दिन पूर्व मथुरा शहर के एक कन्या इंटर कॉलेज में टीचर द्वारा विद्यालय के अंदर रील बनाकर  पोस्ट करनें पर शिक़ायत की गई जांच करने वाले ने महिला टीचर को अपने पास बुलाकर उसको क्लीनचिट दे दी  मामला जानकी बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा का है शिक़ायत करने वाले अभिभावक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिक़ायत दर्ज़ कराते हुए उस विद्यालय कि महिला टीचर द्वारा रील बनाने और बच्चो को नहीं पढ़ाने की शिकायत दर्ज़ कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने डॉ रन सिंह प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल फेचरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया । जांच अधिकारी ने महिला टीचर को अपने पास बुला कर उससे लिखवा लिया विधालय में डिजिटल प्रौद्योगिकी का काम करती हूं। जांच अधिकारी एक कदम और आगे निकले उन्होने शिक़ायत के साथ भेजे विधालय के अंदर के फोटो का स्थलीय निरीक्षण किए बिना ही रिपोर्ट में लिख दिया रील बनाने से बच्चो की पढाई पर कोई विपरित असर नहीं पड़ता है। रिपोर्ट का गहनता से अध्ययन करे तो टीचर विधालय के अंदर रिल बनाने को स्वतंत्र है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User