विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों को सभासद ने गोल्ड मेडल दिए

Saturday, February 28, 2026 - 19:18
Updated: 5 months ago
0
विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों को सभासद ने गोल्ड मेडल दिए

शाहाबाद हरदोई। कैरियर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संपन्न विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले समस्त 81 बच्चों को मलकापुर की सभासद जिया जुनैद ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। गुरुवार को कैरियर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाक्टर सलीम सिद्दीकी की देखरेख में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने एक से एक बेहतरीन उपकरणों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को अवलोकन करने के बाद तीन विजेताओं को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया था जिन्हें उसी दिन मुख्य अतिथि डॉक्टर शारिक परवेज, प्रोफेसर इमरान अली खान, चौधरी उमेश गुप्ता, डॉक्टर मनीष शर्मा एवं सभासद प्रतिनिधि जुनैद अली खान ने प्रदान किया था। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी 81 छात्र-छात्राओं को हौसला-अफजाई के लिए गोल्ड मेडल प्रदान करने का ऐलान किया था। इस घोषणा के अनुरूप शनिवार को स्कूल कैंपस में सभासद जिया जुनैद ने अपने हाथों से गोल्ड मेडल पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर इमरान खान, डॉ सलीम सिद्दीकी, उमैर अली खान एवं प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User