विजय शाह के इस्तीफे और एफआईआर की मांग, जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर उठाए सवाल

Monday, January 19, 2026 - 21:11
Updated: 6 months ago
0

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंत्री विजय शाह का तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुकदमे की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

पटवारी ने कहा कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह साफ संकेत होगा कि मोहन सरकार न्यायालय के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने इस मामले में सरकार की जिम्मेदारी तय करने और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User