मध्य प्रदेश आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाले पर सीएम मोहन ने किया यह खुलासा
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में अंतिम समय में पूरा पेपर हल कर सौ फीसदी अंक लाने के मामले में ईएसबी ने 12 अभ्यर्थियों पर केस कराया था। इस केस की जांच अभी जारी है। लेकिन हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस पर खुलासा किया है।
एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में रतलाम के पब्लिक स्कूल सेंटर पर गड़बड़ी का मामला सामने आया था। यहां 12 अभ्यर्थियों पर ईएसबी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने गलत तरीके से पेपर हल किया।
इसके बाद इन सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में सवाल उठाया था, जिसका जवाब खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने जानना चाहा कि आबकारी आरक्षक परीक्षा-2024 में रतलाम के एक केंद्र पर 12 उम्मीदवारों ने सिर्फ 30 मिनट में पूरा पेपर हल कर 100 पर्सेटाइल कैसे हासिल किए। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार को जानकारी है कि इन उम्मीदवारों ने पिछली परीक्षा में 50 फीसदी अंक भी हासिल नहीं किए थे।
उमंग सिंघार ने यह भी सवाल उठाया कि इतने असाधारण रिजल्ट की जांच के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। क्या रतलाम पब्लिक स्कूल को किसी दबाव में परीक्षा केंद्र बनाया गया था? क्या इन 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और क्या सरकार परीक्षा को रद्द कर आगे के लिए कोई ठोस व्यवस्था बनाने जा रही है
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया खुलासा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में खुलासा करते हुए जवाब दिया। सीएम ने बताया कि इन आरोपी अभ्यर्थियों ने पहले तो शुरु के 15 मिनट में केवल प्रश्नपत्र को पढ़ा था। इसके बाद 15 से 30 मिनट में इन प्रश्नों का जवाब दिया। इनमें से 6 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेटाइल हासिल किए थे। सीएम ने बताया कि सभी 12 अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ईएसबी परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधार कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)