वाराणसी के युवा व्यवसायी अमन श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Monday, March 16, 2026 - 22:24
Updated: 6 months ago
0
वाराणसी के युवा व्यवसायी अमन श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वाराणसी के युवा व्यवसायी और नेता अमन श्रीवास्तव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष चित्रांश डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव द्वारा की गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए अमन श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।यह मनोनयन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुबोध कांत सहाय के निर्देश पर किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव के आशीर्वाद और राष्ट्रीय महामंत्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ की अनुमति के बाद यह निर्णय लिया गया है।

संगठन के अनुसार इस मनोनयन में राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति भी शामिल रही। इनमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी.सी.एल. श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय और प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों की सहमति प्राप्त हुई।

युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष चित्रांश डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि अमन श्रीवास्तव एक सक्रिय युवा चेहरे के रूप में समाज में कार्य कर रहे हैं और संगठन को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश भर में युवा प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा कायस्थ समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन के विस्तार पर रहेगा फोकस

नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संगठन के कई पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने भी अमन श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User