लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Saturday, December 21, 2024 - 16:22
Updated: 2 years ago
0

सीधी (आरएनआई) लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। सीधी जिले के मझौला नायब तहसीलदार बाल्मीकि साकेत को किया है गिरफ्तार। आरोपी नायब तहसीलदार ने फरियादी प्रवेश शुक्ला से मांगी थी 50 हजार रुपए की रिश्वत। आरोपी ने जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी 50 हजार रुपए की रिश्वत। रीवा लोकायुक्त टीम ने नायब तहसीलदार को रिश्वत की पहली किश्त 25 हजार लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार। लोकायुक्त रीवा की टीम आरोपी नायब तहसीलदार को लेकर मझौली से सीधी के लिए हुई रवाना। कार्रवाई में DSP परमेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने निभाई अहम भूमिका।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User