लॉटरी घोटाले के मास्टरमाइंड सपा नेता सहित 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज!
मथुरा (आरएनआई) करोड़ों रुपए की लॉटरी रकम हड़पने के मामले में मथुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर कोतवाली में दो व्यापारियों ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है। इस मामले में मास्टरमाइंड अनुराग और समाजवादी पार्टी के नेता अनिल अग्रवाल सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लॉटरी के नाम पर लोगों को फंसाकर रकम हड़पते थे और लंबे समय से इस रैकेट को चला रहे थे।
शिकायतकर्ताओं राहुल शंकर पदममोहन अग्रवाल और जितेन्द्र डॉ. अनुराग अग्रवाल वैद्य ने अपनी रिपोर्ट में अनुराग, सपा नेता अनिल अग्रवाल, भतीजा साहिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, प्रमोद वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, सिद्धार्थ अग्रवाल उर्फ सिद्धू और निहारिका अग्रवाल को नामजद किया है।
पहली रिपोर्ट में शिकायतकर्ता ने बताया कि अनुराग 20 लाख रुपए की लॉटरी डालने की बात कहकर उनसे एक करोड़ 20 लाख रुपए की कमेटी में जमा करा चुका है। जबकि उनके साथी सुनील अग्रवाल 75 लाख, संदीप अग्रवाल 60 लाख और कृष्ण अग्रवाल 65 लाख रुपए की कमेटी में उनसे ठगी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. अनुराग पिछले 10 वर्षों से इस जालसाजी में शामिल था और सभी आरोपी मिलकर उनसे लगातार पैसा ऐंठ रहे थे।
दूसरी रिपोर्ट में मनीष अग्रवाल और महेंद्र चंद्र अग्रवाल, निवासी महेंद्र नगर, ने भी अनुराग सहित सपा नेता अनिल अग्रवाल, उनका भतीजा साहिल, योगेश, प्रमोद, आकाश, सिद्धार्थ और निहारिका पर 2 करोड़ 58 लाख रुपए की कमेटी हड़पने का आरोप लगाया है। इनमें से केवल मनीष अग्रवाल की ही 40 लाख रुपए की लॉटरी रकम हड़प ली गई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम आने से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



