लाल परेड ग्राउंग गुना पुलिस की मिल्कियत है! वहां आम बच्चों और खिलाड़ियों का खेलना मना है

Feb 2, 2025 - 22:29
Feb 2, 2025 - 22:50
 0  4.6k

गुना (आरएनआई) आज शहर के होनहार लड़के पुलिस मैदान में खेलने गए तो रखरखाव की आड़ में उन्हें गालियां मिली और बच्चों को लठ्ठ मारे गए।यह वाक्या तब हुआ जब देश के प्रधानमंत्री ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री देश ओर प्रदेश के बच्चों को होनहार बनाने ओर कंपीटिशन में फिट रहने के लिए खेलकूद में अव्वल रहने की टिप्स दे रहे हैं।

इसी के चलते शहर के छात्र और खिलाड़ी पुलिस परेड मैदान में खेलने के दौरान उन्हें अप्रिय स्थिति से दो चार होना पड़ा, वही उन्हें गंदी गालियां ओर पुलिसिया लठ भी खाना पड़े, जिससे वो कहने को मजबूर हुए कि वाह रे सरकार का प्रोत्साहन!

हम खेलने जाए और हमें ये सिला मिला, आप खेलने न जाए वर्ना लाठी पड़ सकती है। यह आज की घटना से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।

अगर आप बाद में जब आप घटना का विरोध जताने जाएंगे और आपमें से कोई चर्चा का वीडियो बनाएगा तो पहले तो यह माना ही नहीं जाएगा कि किसी ने किसी को लाठी मारी। फिर जैसे ही आप एविडेंस के लिए वीडियो बताएंगे तो आपे से बाहर होते हुए विक्टिम पर गाली देने का आरोप भी लगाया जाएगा और कहा जाएगा कि हमसे गलती हुए जो हमने गाली की वीडियो नहीं बना पाई। फिर यदि आप छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े हैं तो आप पर राजनीति करने और छोटे बच्चों को गलत चीज सिखाने और उद्दंडता सिखाने के आरोप भी सुनने मिलेंगे।

उक्त घटना ओर वायरल वीडियो से दोनों पक्षों के आरोपों में से एक पक्ष के पास आरोपों के समर्थन में एविडेंस भी है। बच्चों के प्रति पुलिस का यह व्यवहार कितना उचित है इसका आकलन आमजन को करना है।

खैर, खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश शासन के लोकप्रिय मुखिया मोहन यादव जी से निवेदन है कि इस तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हों इसके लिए उचित निर्देश देने की कृपा करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0