लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की छत से रिसाव, टब रखकर रोकना पड़ा पानी; प्रशासन की किरकिरी

लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो गई। एयरपोर्ट के नए बनाए गए टर्मिनल की छत टपकने लगी। ऐसे में पानी को फर्श पर फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह टब रखने पड़े।

Aug 9, 2025 - 15:11
 0  81
लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की छत से रिसाव, टब रखकर रोकना पड़ा पानी; प्रशासन की किरकिरी

लखनऊ (आरएनआई) एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की छत बारिश में जगह-जगह से टपकने लगी है। पानी से फर्श को बचाने के लिए नीचे टब रखे गए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे एयरपोर्ट प्रशासन की किरकिरी हुई।

गत वर्ष 2400 करोड़ रुपये से बने लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-थ्री का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद हाल ही में हुई बारिश से छत टपकने लगी है। कुछ समय पूर्व भी छत टपकने की शिकायत सामने आई थी। शुक्रवार को छत फिर से टपकने लगी। यात्रियों के अनुसार बोर्डिंग हॉल की ओर छत से कई जगह बारिश का पानी तेजी से टपकने लगा। यात्रियों की शिकायत पर कर्मचारियों का ध्यान छत की ओर गया, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने जहां-जहां पानी टपक रहा था, उन जगहों पर टब रख दिए।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है। इधर, शुक्रवार को शाम तक लखनऊ 9 मिमी की औसत बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे दिन का पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री तो वहीं रात का पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.