राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी करने पर खिलाड़ियों का किया सम्मान

May 22, 2024 - 21:25
May 22, 2024 - 21:25
 0  1.5k
राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी करने पर खिलाड़ियों का किया सम्मान

गुना (आरएनआई) खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 1 मई से 31 मई 2024 तक ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुना में किया जा रहा हे। जिनको बुधवार को मुख्यातिथि जिला रोलर स्केटिंग संघ गुना के अध्यक्ष विकास जैन, खेल विभाग के दुर्गेश सक्सेना एवं आशा रोलर स्केटिंग एकेडमी कोच आशा सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उन्हे बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग संघ गुना एवं खेल विभाग द्वारा स्केटिंग खेल से संबंधित सामग्री प्रदान की गई साथ ही 6 वी राष्ट्रीय स्तर रैंकिंग प्रतियोगिता में गुना जिले से 3 खिलाड़ियों जिसमें  विहान गुप्ता, कार्तिक सिंह जाटव, गोरवी सिंह जाटव ने गोवा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर गुना जिले का मान बढ़ाया जिनको खेल विभाग की ओर से स्केटिंग से संबधित खेल सामग्री प्रदान की।  इस अवसर पर नगर के बड़ी संख्या में स्केटिंग खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0