राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा : छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Wednesday, February 14, 2024 - 08:54
Updated: 3 years ago
0
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा : छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मथुरा (आरएनआई) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में यातायात पुलिस अधीक्षक  एवं  क्षेत्राधिकारी यातायात  के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री शौर्य कुमार , टीएसआई श्री  हरिमोहन त्रिपाठी , एचसीपी प्रमोद पचौरी , है0का0 सतीश कुमार , है0का0 रंजीत यादव , है0का0 आदेश कुमार तथा उपस्थित श्री निखिल अग्रवाल प्रधानाचार्य जिला कमिश्नर स्काउट , अजय कटारा मंच संचालक श्री वीनेश शर्मा , अध्यापक डी0के0 सिह , राजीव कुमार , प्रवीण कुमार , हेमन्त चौधरी , विभा पाण्डेय , हेमकुमार , गुंजन चौबे , बवीता , अनुपम गुप्ता , श्वेता तिवारी , सुधीर , खेम चन्द्र , रोशनी तथा 400 छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद के विद्यालय "जैन इंटर कॉलेज चौरासी " मथुरा में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उनको अपने पास- पड़ोस  के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी । साथ ही  शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को व सड़क पर चलने वाले वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। यातायात नियमों के उलंघन करने पर प्रवर्तन की कार्यवाही में 766 वाहनों का चालान किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User