रायपुर एक्सप्रेस-वे पर 30 से ज्यादा लावारिस ट्रॉली बैग मिले, ड्रग्स-हवाला कनेक्शन की आशंका

Sep 23, 2025 - 16:46
 0  297

रायपुर/छत्तीसगढ़ (आरएनआई) राजधानी रायपुर में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेस-वे के किनारे 30 से ज्यादा नए ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिले हैं। ये सभी बैग ब्लेड से काटे गए पाए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला माना थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि इन बैगों का इस्तेमाल ड्रग्स या नकदी की तस्करी में किया गया हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए तो बैगों को फेंका नहीं गया।

जांच की चुनौती:
जिस जगह बैग मिले हैं, वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है।
पुलिस एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों के फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।

इस घटना ने संदेह और गहरा कर दिया है क्योंकि एक दिन पहले ही दुर्ग में करीब 6 करोड़ रुपए नकदी बरामद हुई थी। हाल ही में रायपुर में ड्रग्स तस्कर गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ था। लगातार मिल रही इन घटनाओं से प्रदेश में किसी बड़ी तस्करी और हवाला नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल बैग्स को जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

रायपुर में संदिग्ध बैग्स का मिलना महज लावारिस सामान का मामला है या फिर किसी बड़े ड्रग्स व हवाला नेटवर्क का हिस्सा—यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.