एसडीएम ने हिदायत दी, पराली न जलाएं किसान

Monday, October 30, 2023 - 16:51
0
एसडीएम ने हिदायत दी, पराली न जलाएं किसान
किसानों के साथ बैठक करती एसडीएम पूनम भास्कर

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद तहसील क्षेत्र में शासन के निर्देश पर पराली जलाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम ने कई ग्रामों में बैठक करके किसानों को चेतावनी दी है। शासन के निर्देशानुसार पराली जलाना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके तमाम किसान पराली को लगातार जला रहे थे। शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर ने अगमपुर और परेली गांव में किसानों के साथ बैठक करके उन्हें शासन के निर्देशों के बारे में अवगत कराया और हिदायत दी की कोई भी किसान अपने खेत में पराली न जलाए। पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता है और लोगों का स्वास्थ्य खराब होता है । शासन के निर्देशों का पूर्णत: पालन करें । अगर किसी ने भी शासन के निर्देशों की अवहेलना करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्रीय प्रधान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User