ममता मीना ने आज सोमवार को अपना नामांकन फार्म कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित चाचौड़ा निर्वाचन कार्यालय में विधिवत जमा किया

Monday, October 30, 2023 - 16:07
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) चाचौड़ा से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ममता मीना ने आज सोमवार को अपना नामांकन फार्म कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित चाचौड़ा निर्वाचन कार्यालय में विधिवत जमा किया। नामाकन जमा उपरांत वे कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया कर्मियों से रूबरू हुई। उन्होंने  कहा कि ये चुनाव स्वाभिमान का चुनाव हे। चुनाव के पूर्व टिकिट वितरण घोटाला हुआ हैं जो व्यापम घोटाला से बड़ा घोटाला हे। यह टिकिट घोटाला दबने वाला नही है, इसका जवाब विधानसभा के मतदाता और कार्यकर्ता देंगे। भाजपा और कांग्रेस में घबराहट है,में आम आदमी पार्टी की छोटी सी कार्यकर्ता हूं अन्य पार्टी अपने प्रचार को लेकर स्टार प्रचारकों को बुला रही हे। इन स्टार प्रचारकों को लेकर कोई फर्क चाचौड़ा विधान सभा में फर्क नही पड़ने वाला नही हे। मेरे क्षेत्र की जनता मन बना चुकी हे और मेने इसकी शिकायत भी की हे कि इसकी जांच होनी चाहिए की पैराशूट से टिकिट केसे मिला हे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्यासी का कहना  है की आप गिनती में नही है। इस पर आम आदमी पार्टी की चाचौड़ा प्रत्यासी ममता मीना ने कहा कि मुझे प्रियंका मीना से प्रमाण लेने की जरूरत नही हे, जवाब मिलेगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User