आधा घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें लबालब

Saturday, September 9, 2023 - 14:29
0
आधा घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें लबालब

 शाहाबाद हरदोई ।शाहाबाद नगर क्षेत्र में आज दोपहर के वक्त हुई मूसलाधार बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों को भी आर्थिक फायदा पहुंचा है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही थी जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से त्रस्त था। दूसरी तरफ बारिश न होने की वजह से धान के किसान भी काफी परेशान थे। शनिवार को दोपहर 12:30 बजे के बाद मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरों पर भी प्रसन्नता देखी गई क्योंकि धान के किसानों को पानी की सख्त आवश्यकता थी परंतु बारिश न होने के कारण किसानों को अपने निजी संसाधनों का प्रयोग करके पानी लगाना पड़ रहा था जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा था। आधा घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत देने के साथ-साथ धान के किसानों के चेहरों पर भी प्रसन्नता लौटा दी है। आधा घंटे की इस मूसलाधार बारिश से पालिका प्रशासन की पोल भी खुल गई। नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों में जल भराव की स्थिति हो गई । नालियों का गंदा पानी सड़कों पर वह निकला। इसी गंदे पानी से गुजर कर वाशिंदे अपने घरों तक पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User