शिक्षक को बेरहमी से पीटने वाले शबाव और उसके चार साथियों पर दलित एक्ट का मामला दर्ज

Tuesday, September 5, 2023 - 19:03
0
शिक्षक को बेरहमी से पीटने वाले शबाव और उसके चार साथियों पर दलित एक्ट का मामला दर्ज

 शाहाबाद हरदोई । दलित अध्यापक को सरे राह बेरहमी से पीटने वाले शबाब और उसके तीन-चार साथियों के खिलाफ दलित एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुलापुर निवासी रामनिवास पुत्र राम विलास वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी शाहाबाद में रहते हैं और सरकारी शिक्षक हैं । दोपहर के वक्त वह ब्लाक चौराहा स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालने के लिए गए थे। वहीं पर एक युवक शबाब पुत्र राजी खान निवासी मौलागंज से उनका लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया । शबाब तैश में आ गया और उसने फोन करके अपने तीन-चार साथियों को बुलाया। अध्यापक के बैंक से निकलने के पर शबाब और उसके साथियों ने अध्यापक पर बुरी तरह से हमला कर दिया। लात घूसों एवं डंडों से अध्यापक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस बीच अध्यापक अपना बचाव करता रहा। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अध्यापक की तहरीर पर शबाब और उसके तीन चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट और दलित एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User