जन चौपाल कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री में सुनी समस्याएं

Saturday, August 26, 2023 - 19:35
0
जन चौपाल कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री में सुनी समस्याएं

 शाहाबाद, हरदोई । 2024 के लोकसभा चावन को लेकर भारतीय जनता पार्टी सीधे जनता से संपर्क करने के अभियान में जुट गई है। इसी अभियान के तहत शनिवार को शाहाबाद तहसील क्षेत्र के नगला लोथू और सिकंदरपुर कल्लू में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भाग लिया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ने बड़ी संख्या में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी। अधिकांश शिकायतें राजस्व और पुलिस से संबंधित थीं। तमाम शिकायतों का उन्होंने मौके पर निस्तारण किया तथा शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए उन्होंने जन चौपाल कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चल रही है। सभी वर्गों और जातियों के लोगों को बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा आवास विहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रहने के लिए छत प्रदान की गई । उज्वला स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को धुएं से बचाने के लिए गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं, युवाओं, दिव्यांगों, मजदूर और गरीबों के लिए सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा योगी सरकार ने प्रदेश से पूरी तरह आतंक और अपराध का सफाया कर दिया है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या फिर जिलों में है। पूरे प्रदेश में अपराधी पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा सरकार की मंशा है देश और प्रदेश के लोग अमन शांति के साथ रहे और देश और प्रदेश के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग ने भारत का पूरे विश्व में सिर ऊंचा कर दिया है। इसके लिए हमारे वैज्ञानिक और प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर, तहसीलदार नरेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User