मदुरई ट्रेन दुर्घटना में शाहाबाद के तीर्थ यात्री की मौत

Saturday, August 26, 2023 - 19:34
0
मदुरई ट्रेन दुर्घटना में शाहाबाद के तीर्थ यात्री की मौत

शाहाबाद, हरदोई। तमिलनाडु के मदुरई रेलवे स्टेशन पर आज सुबह रिजर्वेशन कोच में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से लगी आग में लगभग 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मूल रूप से शाहाबाद के मोहल्ला खलील निवासी व वर्तमान में हरदोई में निवास करने वाले परमेश्वर दयाल गुप्ता की भी जलकर मृत्यु हो गई। परमेश्वर दयाल गुप्ता रामेश्वरम की यात्रा के लिए अपने लखनऊ के कुछ साथियों के साथ गए थे जानकारी के अनुसार ट्रेन में आग लगने के बाद परमेश्वर दयाल मामूली रूप से झुलस कर बाहर निकल आए थे। उनके मित्रों के अनुसार मोबाइल बैग में छूट जाने की वजह से बहुत दोबारा ट्रेन के अंदर बैग उठाने के लिए गए। उसी समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और परमेश्वर दयाल की मौत हो गई। परमेश्वर दयाल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User