सुहागपुर में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, आधा दर्जन जुआरी हिरासत में

Saturday, August 19, 2023 - 12:21
Updated: 3 years ago
0
सुहागपुर में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, आधा दर्जन जुआरी हिरासत में

शाहाबाद हरदोई । दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो में जुआ खेल रहे लोगों में से आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ कार्यवाही की गई। पिछले दो दिन पूर्व शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुहागपुर में खुलेआम जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर जुआरियों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जुआ खेल रहे आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है। सुहागपुर गांव का जुआ खेलते हुए यह दूसरा वीडियो वायरल हुआ था। इससे पूर्व भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और आधा दर्जन गाड़ियों को पकड़ा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User