राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज होने के बाद बोले पूर्व विधायक, साजिश के तहत किया जा रहा बदनाम

Saturday, August 19, 2023 - 12:13
Updated: 3 years ago
0
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज होने के बाद बोले पूर्व विधायक, साजिश के तहत किया जा रहा बदनाम

 शाहाबाद हरदोई। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज होने के बाद शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आसिफ खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की साजिश करार देते हुए कहा है कि जिस कार्यक्रम में वह शामिल हुए उस कार्यक्रम में तिरंगे का कोई अपमान नहीं हुआ। आपको बता दे 15 अगस्त को नगर पालिका द्वारा संचालित कन्या इंटर कॉलेज में देश भक्ति के तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू और उनकी पालिका अध्यक्ष पत्नी नसरीन बानो शामिल हुई थी। इस कार्यक्रम में बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किये। पूर्व विधायक आसिफ खान और उनकी पालिका अध्यक्ष पत्नी नसरीन बानो ने इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए देश प्रेम पर उद्बोधन दिया। 15 अगस्त के दिन तिरंगा लुक देने के लिए सामने पड़ी मेज को तीन कलर से आयोजकों द्वारा सजाया गया। इस मेज का फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद 3 दिन से पूर्व विधायक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किए जाने का मामला गूंजता रहा और आखिर कार शुक्रवार की रात 11:00 बजे के बाद पूर्व विधायक, सपा नेता आसिफ खान और उनकी पालिका अध्यक्ष पत्नी नसरीन बानो के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया गया। अक्सर चुप रहने वाले पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने शनिवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस मामले को एक साजिश करार दिया। अपने फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने जय हिंद जय भारत से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान मेरा प्रथम कर्तव्य है। 15 अगस्त के मौके पर स्कूल के कार्यक्रम में ससम्मान झंडा रोहन के साथ देशभक्ति की भावना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजकों ने मेज पर तीन रंग के कपड़े का मेजपोश बिछा रखा था। जिसका राष्ट्रीय ध्वज से कोई मतलब नहीं था लेकिन कुछ गलत मानसिकता के लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज बता कर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान की बात बिल्कुल निराधार है । कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से राष्ट्रीय ध्वज का कोई अपमान नहीं हुआ। उन्होंने अपील की कि देश प्रेम को राजनीति से अलग रखें। हम सबके लिए देश सर्वोपरि है और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान मेरा प्रथम कर्तव्य है। इस तरह कोई भी आरोप लगाने से सत्यता छिपाई नहीं जा सकती। अंत में उन्होंने भारत माता की जय का उद्घोष किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User