रामपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस गंगा पुल पर हवा में लटकी, 16 यात्रियों में मचा हड़कंप
हापुड़ (आरएनआई): शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया जब रामपुर डिपो की दिल्ली जा रही रोडवेज बस ब्रजघाट स्थित गंगा पुल पर रेलिंग तोड़कर आधी हवा में लटक गई। बस में सवार करीब 16 यात्रियों की सांसें थम गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब चार बजे जैसे ही बस गंगा पुल पर पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग टूट गई और बस का अगला हिस्सा पुल से बाहर हवा में लटक गया। नीचे बहती गंगा को देखकर यात्रियों में दहशत और बढ़ गई।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बस को पुल से हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बस कुछ इंच और खिसक जाती तो वह सीधे गंगा में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद रोडवेज बस की फिटनेस और चालक की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



