यौन शोषण केस में नया खुलासा: बाबा चैतन्यानंद की तीन सगी बहन सहयोगी भी गिरफ्तार
नई दिल्ली (आरएनआई) लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी बाबा की सबसे करीबी सहयोगी तीन सगी बहनें थीं — श्वेता, भावना और काजल — जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये तीनों महिलाएं बाबा की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। पुलिस के अनुसार, बाबा ने इन्हें संस्थान में नौकरी देकर 60 से 80 हजार रुपये तक की मासिक सैलरी दी हुई थी। इन पर छात्राओं को धमकाने, सबूत मिटाने और कथित यौन उत्पीड़न के लिए माहौल तैयार करने का आरोप है।
जांच में यह भी सामने आया है कि बाबा एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए छात्राओं की तस्वीरें मंगवाता था, जिन पर वह आपत्तिजनक टिप्पणियां करता। गिरफ्तार महिलाओं ने स्वीकार किया है कि बाबा उनके साथ भी अशोभनीय चैट करता था और वे उसके साथ देश-विदेश यात्राओं पर भी जाती थीं।
पुलिस ने बताया कि बाबा के मोबाइल से कई छात्राओं और एयर होस्टेस के साथ आपत्तिजनक चैट और तस्वीरें बरामद की गई हैं। एक महिला के कमरे से बाबा के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी मिली है।
जांच में यह जानकारी भी सामने आई कि कोविड-19 से पहले संस्थान में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते थे, लेकिन महामारी के बाद केवल लड़कियों को ही प्रवेश दिया गया, जिसके बाद इन महिलाओं का संस्थान में दखल और बढ़ गया।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



