राजस्व व पुलिस ने आदिवासी का गिराया मकान तो महिला ने खाया जहर, बरखेड़ा हाट में आदिवासी परिवार के मकान पर चली जेसीबी

Saturday, May 18, 2024 - 22:52
Updated: 2 years ago
0
राजस्व व पुलिस ने आदिवासी का गिराया मकान तो महिला ने खाया जहर, बरखेड़ा हाट में आदिवासी परिवार के मकान पर चली जेसीबी

गुना (आरएनआई) आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा हाट में शनिवार को एक आदिवासी परिवार का राजस्व और पुलिस ने पक्का मकान जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर गिड़गिड़ाती महिला राजस्व व पुलिस के हाथ-पैर जोड़ती रही, लेकिन प्रशासनिक टीम ने महिला की एक नही सुनी। इसके चलते गरीब महिला कला बाई पत्नी पंचू आदिवासी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे भोपाल रैफर कर दिया है।

इस संबंध में शिकायत करने जिला मुख्यालय पर पहुंचे पंचू आदिवासी ने बताया कि उसका मकान निजी भूमि पर बना था। जिसके समस्त दस्तावेज भी वह हाथों में लेकर घूम रहा है, इसके बावजूद भी उसकी कोई सुनवाई नही हो रही। खास बात तो ये है कि जब सरकार गरीबों को आवास और पट्टा देने के साथ-साथ तमाम सुविधाएं मुहैया देने की बात कर रही है तो फिर गरीब के मकान पर जेसीबी कैसे चली, आखिर क्या कारण है। क्या कोई जिम्मेदार और जनप्रतिनिधि इस गरीब की बात को मजबूती के साथ  शासन-प्रशासन के समक्ष नही रखता। फिलहाल पंचू की पत्नी कला बाई ने राजस्व टीम और पुलिस प्रताडऩा के चलते आवेश में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है जिससे वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User