राजनीति आगामी चुनावों में कायस्थ निभायेगा एक सक्रिय भूमिका- डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

महासभा के मध्य संभाग की बैठक में लिए गये कई अहम निर्णय।

Sunday, December 21, 2025 - 20:02
Updated: 9 months ago
0
राजनीति आगामी चुनावों में कायस्थ निभायेगा एक सक्रिय भूमिका- डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

लखनऊ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही विधान परिषद एवं विधान सभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायेगी। यह बातें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने रविवार को महासभा के मध्य संभाग के समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे लोगों को राजनैतिक रूप से मजबूत किये जाने के लिए आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में प्रतिभाग करना होगा। ऐसा करके ग्रामीण क्षेत्रों से दूरी बना रहे लोगों को अपने मूल स्थान से जोड़ सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद व विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय राजनैतिक दल एवं गठबंधन के स्वजातीय प्रत्याशियों के लिए महासभा सहयोग करेगी। 

      राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन व्यक्ति और व्यक्तित्व की पहचान होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विकास बख्शी ने कहा कि कार्य योजना के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जाय। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव ने बैठक में आये सभी पदाधिकारियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। महासभा जनपदों की समीक्षा प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने करते हुए इकाइयों को सक्रिय करने का निर्देश दिया और कहा कि संगठन हमें पहचान देता है तो हमारा भी कर्तव्य है कि संगठन को मजबूत करते हुए समाज की सेवा में लगे रहे।संचालन कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य संभाग संतोष निगम ने किया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, सचिव धीरज श्रीवास्तव एवं शोभित कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष अमोद श्रीवास्तव, मध्य संभाग के जिलाध्यक्ष/ महामंत्री उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Dr. Indrasen Srivastava

State President - Uttar Pradesh, Akhil Bhartiya Kayastha Mahasabha

Comments (0)

User