गुना में 23 दिसंबर को,मात पिता की पुण्यतिथि पर निशुल्क विवाह सम्मेलन तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान

Dec 21, 2025 - 20:04
Dec 21, 2025 - 20:04
 0  27
गुना में 23 दिसंबर को,मात पिता की पुण्यतिथि पर निशुल्क विवाह सम्मेलन तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान

गुना (आरएनआई) जिले से फिर बड़ी खबर है जहां समाजसेवी तथा राठौर समाज के संरक्षक प्रेम नारायण राठौर दादा

द्वारा एक बार फिर राठौर समाज का निशुल्क सामूहिक,

विवाह सम्मेलन 23 दिसंबर

को श्रीराम मैरिज गार्डन, पुरानी

छावनी गुना में आयोजित होगा।

समाजसेवी प्रेम नारायण राठौर अपने पिताजी सेठ रामलाल राठौर की 43वीं पुण्यतिथि पर इस सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। 

राठौर परिवार कई वर्षों से गरीब परिवारों हेतु निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराता आ रहा है। वही अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान भी होगा जिसमें सभी प्रदेशों से महिलाएं गुना आएंगी कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की बेटियों को शिक्षा के प्रति जागृत करना है। वही कार्यक्रम में जो राठौर समाज की बहन,बेटियां कड़ी मेहनत करके सरकारी नौकरी हासिल की तथा राजनीति में पदो पर रहकर,अपनी समाज का नाम रोशन कर रही है ऐसी बहन बेटियों का भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं राठौर समाज के पद अधिकारी तथा महिला मंडल के साथ-साथ राठौर समाज तैयारी में जुटा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0