राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Saturday, January 27, 2024 - 08:04
Updated: 3 years ago
0
राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज जौनपुर जननायकों एवम् महापुरुषों को नमन करते हुए आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो डॉ मोतीचंद्र यादव के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहाण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात निदेशक महोदय उच्च शिक्षा के संदेश का वाचन किया गया इसके बाद बड़ी संख्या में छात्राओं द्वारा भाषण, स्लोगन, शायरी, क्विज और नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं द्वारा 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रो रमेश चंद्र, डॉ रवि प्रकाश, प्रो ओम प्रकाश, डॉ पूजा गुप्ता, प्रो अजय शुक्ला, प्रो शिवा जी सिंह श्री ओम प्रकाश मिश्र, मंगल सिंह रत्नेश, सुरेश, संतोष, अनुराग, योगेंद्र प्रताप आदि उपस्थित रहे। छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया कार्यक्रम का संचालन प्रो अखिलेश द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User