धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समोधपुर इण्टर कालेज में

Saturday, January 27, 2024 - 08:03
Updated: 3 years ago
0

गुलामी से छुटकारा पाने का उत्सव है गणतंत्र दिवस :राम किशुन वर्मा

देश की आजादी में छिपा है शहीदों का त्याग और बलिदान: हृदय प्रसाद सिंह

संकुल की समस्त  शाखाओं में धूमधाम से मनाया गया 75 वाँ गणतंत्र दिवस

सुईथाकला/ शाहगंज। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल समोधपुर  के डीपीएड ग्राउंड में  75  वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम और  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य राम किशुन वर्मा रहे। उन्होंने उद्बोधन  में कहा कि  गणतंत्र दिवस अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा पाने का उत्सव है। इस उत्सव को सुंदर रूप देने के लिए अनगिनत शहीदों और महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी। देश की आजादी के पीछे भारत माता के अमर शहीदों के बलिदान की गाथा छिपी हुई है। आजादी के बाद भारत के नागरिकों के लिए कोई कायदे और कानून नहीं थे जो उन्हें उनके अधिकार दिला सकें।भारत का संविधान ही नागरिकों को जीने का अधिकार दिलाता है। प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने कहा कि हमें महापुरुषों के बलिदानों को याद रखना चाहिए। आज भारत विकसित, विश्व गुरु,राम राज्य बनने की तरफ अग्रसर है।देश के हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।स्वच्छंद वातावरण में विचरण कर रहे देश के हर नागरिक की खुले माहौल में हर सांस सीमा पर तैनात जवानों के बदौलत चल रही है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम की  प्राण प्रतिष्ठा देश के सनातन धर्म का अंग  और विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर सार्थक और महत्वपूर्ण कदम है। श्री राम के चरित्र और आदर्शों को आत्मसात करने से भारत में राम राज्य स्थापित होगा।शिष्यों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ शिक्षित कर श्रेष्ठ नागरिकों के निर्माण के लिए शिक्षकों से आह्वान किया।संकुल की समस्त शाखाओं में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पावन पर्व छात्र-छात्राओं ने मनाया।श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में संगीत शिक्षक  प्रेमनाथ सिंह चंदेल के मार्गदर्शन एवं  निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया।मां तुझे सलाम  देश भक्ति गीत की बेहतर प्रस्तुति ने श्रोताओं के मन में शहीदों के त्याग और बलिदान की स्मृति को ताजा कर दिया।छात्राओं द्वारा राजमाता के कारनामे हास्य नाटक ने श्रोताओं को हंसा कर लोटपोट कर दिया। बच्चों ने नाटक, एकांकी ,कव्वाली, राष्ट्रीय गीत, गजल ,भजन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर  प्राचार्य प्रो.डॉ. रणजीत कुमार पांडेय,राजेश सिंह,डॉ.अजेय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह,बसुधा पति तिवारी सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User