छात्र-छात्राओं का उत्साह बर्धन करते हुए मनाया गया गणतंत्र दिवस

Saturday, January 27, 2024 - 08:06
Updated: 3 years ago
0
छात्र-छात्राओं का उत्साह बर्धन करते हुए मनाया गया गणतंत्र दिवस

छात्र-छात्राओं का उत्साह बर्धन करते हुए मनाया गया गणतंत्र दिवस।
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोजरा जलालपुर में छात्रों के उत्साह का बढ़ाते हुए गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में ग्राम प्रधान एवं प्रधानाचार्य ने साथ में ध्वजारोहण किया। अन्य शिक्षको, ने महापुरुषों, के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को देश भक्ति के लिए समर्पित होने अमर शहीदों, के प्रति सम्मान प्रकट करना सिखाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।देश भक्ति गीत के साथ ही साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक विजय कृष्ण पांडेय पंकज सिंह उत्तम मिश्रा पूनम पटेल एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रबंध समिति अध्यक्ष गांव के गणमान्य नागरिक बच्चे उपस्थित रहे। राम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User