रंगपंचमी पर निकली हिन्दू उत्सव समिति की भव्य गैर

Wednesday, March 19, 2025 - 15:10
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) रंगपंचमी के शुभ असवर पर श्री हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में गैर महोत्सव समिति द्वारा आज हनुमान चौराहा से भव्य ओर इतिहासिक गैर निकली। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सम्मिलित होकर रंगोत्सव गैर का आनंद लिया। आज बुधवार को रंगपंचमी के त्यौहार पर गुना में इंदौर की तर्ज पर गैर निकाली गई जिसमें समाज जन अपने अपने वार्डों से डोल नगाड़ों के बीच नृत्य करते हुए युवाओं की टोली हनुमान चौराहा पर पहुंची जहां एकत्रीकरण पश्चात एक विशाल चल समारोह गैर का शुभारंभ किया।

 यह गेर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार, बापू पार्क, लक्ष्मी गंज, गुरुद्वारा होते हुए जयस्तंभ चौराहा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची जहां पर भारत माता की आरती के साथ इस गैर का समापन हुआ। गेर में पानी टैंकर,फाएर विग्रेड ओर डोल नगाड़ों सहित पारंपरिक बाध यंत्रों पर समाज जन एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ नृत्य करते हुए महोत्सव में सहभागिता कर गैर का आनंद लिया और इस परंपरा को जीवित रखते हुए गुना गैर को इतिहासिक बनाया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User