मुख्यमंत्री पोर्टल पर डिफॉल्ट घोषित डीआईओएस मथुरा

गंभीर प्रकरणों को मजाक बनाया जांच अधिकारी ने, जांच अधिकारी ने स्वीकारा जांच रिपोर्ट में कमियां थी, शिकायतकर्ताओं के साक्ष्यों को अनदेखी पड़ी भारी, जेडी आगरा कर सकते है जांच अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति 

Wednesday, March 19, 2025 - 14:34
Updated: 2 years ago
0
मुख्यमंत्री पोर्टल पर डिफॉल्ट घोषित डीआईओएस मथुरा

मथुरा (आरएनआई) फर्जी रिपोर्ट लगाने की फिराक में जांच अधिकारी, एक ही व्यक्ति को तीन जांच देना बना चर्चा का विषय नामक समाचार प्रकाशन आपके अपने प्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद जांच अधिकारी डॉ रन सिंह ने स्वयं स्वीकार किया है कि मेरे द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट को संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ आर पी शर्मा ने कमियों होने पर वापस कर दिया है उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि स्थलीय निरीक्षण आवश्यक था लेकिन मेरे द्वारा प्रिंसिपल द्वारा उपलब्ध कराए बयानों पर विश्वास कर लिया था जबकि मुझे स्थलीय निरीक्षण करना चाहिए था उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि रिल विद्यालय प्रांगण में कॉलेज टीचर द्वारा बनाई गई थी ।  विद्यालय द्वारा कक्षा 1से 8 तक अवैध शुल्क वसूली के संबध मे अब मेरे द्वारा सीधे अभिभावकों से संपर्क कर सत्यता को जांचा जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक आश्रित नियुक्ति प्रकरण में लिपिक द्वारा कंप्यूटर टाइप परीक्षा आई टी आई में कराने ओर शिकायतकर्ता ने जिन तथ्यों के गोपन का उल्लेख करते हुए साक्ष्य प्रदान किए हैं उनकी प्रमाणिक को जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री पोर्टल पर डिफॉल्ट न हो जल्दी में रिपोर्ट प्रेषित कर दी थी जिसको उच्चाधिकारियों द्वारा स्वीकार न कर वापस लौटा दिया है। सयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ आर पी शर्मा ने एक ही व्यक्ति को तीन जांच देने की मंशा पर संदेह जताया उनके द्वारा जांच अधिकारी डॉ रन सिंह द्वारा गलत गोलमोल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर हैरानी जताई। डीआईओएस मथुरा मुख्यमंत्री पोर्टल पर डिफॉल्ट होने पर शासन के कड़े निर्देश है डिफाल्टर के विरुद्ध कार्यवाही करने की संस्तुति की जा रही है वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ताओं का कहना है कि डॉ रन सिंह दोषियों से मिले हुए  गोलमोल जांच रिपोर्ट बनाई जा रही है जांच अधिकारी डॉ रन सिंह द्वारा हमारे बयाने, साक्ष्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए अपने बयानों एवं साक्ष्यों आदि को जांच अधिकारी के साथ साथ उच्चाधिकारियों को भी भेजा गया। गोलमोल जांच रिपोर्ट मिलते ही उच्चाधिकारियों से मिला जायेगा।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

Downloads (1)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User