‘‘समाधान आपके द्वार‘‘ योजना अंतर्गत यातायात थाना पुलिस गुना में वृहद ड्रायविंग लाईसेंस शिविर का आयोजन किया गया

शिविर के दौरान 83 महिलाओं के बनाये गये लाइसेंस। 

Wednesday, February 14, 2024 - 20:23
Updated: 3 years ago
0
‘‘समाधान आपके द्वार‘‘ योजना अंतर्गत यातायात थाना पुलिस गुना में वृहद ड्रायविंग लाईसेंस शिविर का आयोजन किया गया

गुना (आरएनआई) माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ, ग्वालियर के निर्देशानुसार ‘‘समाधान आपके द्वार‘‘ योजना के पॉचवें चरण का आयोजन  24 फरवरी (शनिवार) को किया जाना है। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में एवं जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वृहद ड्रायविंग लाईसेंस शिविर का आयोजन पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के समन्वय से यातायात पुलिस थाने में आयोजित किया गया। उक्त शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

 उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश श्री शर्मा द्वारा बताया गया कि ‘‘समाधान आपके द्वारा‘‘ योजना अंतर्गत लगभग 860 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया। 

उक्त व्यक्तियों में 250 रजिस्‍ट्रेशन किया जा चुका है आगामी कार्यवाही हेतु उक्त व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना में आकर अपना  रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही 83 महिलाओं के निःशुल्क लर्निंग लाईसेंस बनाये गये एवं शेष लर्निंग लाईसेंस बनाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। 

उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभुति तिवारी,अजय प्रताप कुशवाह टी.आई. यातायात पुलिस थाना एवं अन्‍य अधिकारियों/कर्मचारियों सहित समस्त लाभांवित व्यक्ति उपस्थित रहें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User