मथुरा: यूपीएससी में ऑफिसर पद की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, 20 लाख रूपये बरामद
मथुरा पुलिस ने यूपीएससी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हरियाणा की एक महिला से 46 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने वाराणसी में भी कई महिलाओं को ठगा था और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
मथुरा (आरएनआई) यूपीएससी में पास कराकर आइपीएस बनवाने के नाम पर हरियाणा की महिला से 46 लाख रुपये की ठगी करने के मामले कोतवाली पुलिस ठग को प्रोटक्शन वारंट में वाराणसी से लेकर आई और उसकी निशानदेही पर 20 लाख रुपये बरामद किए। शातिर को वाराणसी पुलिस 11 जून को गिरफ्तार करके ले गई थी। उसने पुलिस कमिश्नर वाराणसी के पीआरओ के नाम पर तीन महिलाओं से भी 16 लाख रुपये की ठगी की थी।
हरियाणा के पानीपत माडल टाऊन विराट नगर की रहने वाली अदिता शर्मा ने बताया कि फरवरी में उनके फेसबुक पर अभिजीत नाम के व्यक्ति की रिक्वेस्ट आई थी। उसने बताया कि वह आइपीएस बनने की तैयारी कर रहा है। एक दिन उसने बताया कि यूपीएससी में उसके जानकार संदीप शर्मा हैं, जो पेपर क्लियर कराने का कार्य करते हैं। वह बेटी आइना को यूपीएससी में प्रवेश कराकर नौकरी लगाने के लिए कहने लगा।
आरोपित ने 25 मई तक तीस लाख रुपये देने की बात कही। 21 मई को वह मथुरा आकर सात लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के (19 लाख कीमत के) व नौ जून को बस स्टैंड स्थित होटल सैंट्रम में संदीप को 20 लाख रुपये दे दिए। इस घटना के चार घंटे बाद वाराणसी पुलिस ने गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव निवासी मुनफेद को गिरफ्तार कर लिया था।
इसी ठग ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी के पीआरओ रहे दीपक कुमार रानावत के नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर तीन महिलाओं के साथ ठगी की थी। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि हरियाणा की पीड़िता को ठग के फोटो दिखाए थे। उन्होंने उसकी पहचान कर ली थी। आरोपित को वाराणसी से प्रोटक्शन वारंट पर मथुरा लाकर उसकी निशानदेही पर उसके घर से लकड़ियों के गट्ठों में रखे 20 लाख रुपये बरामद किए गए।
शातिर के खिलाफ गोविंद नगर थाने में आराध्या स्टेट निवासी गुड्डी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। फेसबुक से संपर्क करके आरोपित ने डीजीपी से खुद के संपर्क बताकर बेटे को पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर 29 अक्टूबर 2024 को पुलिस भर्ती पेपर से पहले छह लाख रुपये लिए थे।
पीड़िता को शक हुआ तो उन्होंने सरकारी नंबर फोन लगाकर बात की तो दीपक नाम के व्यक्ति ने बताया था कि उनकी आइडी हैक हो गई थी। आरोपित की निशानदेही से कोतवाली में दर्ज मुकदमें में 9.70 लाख, गोविंद नगर के मुकदमे के 4.80 लाख और कैंट वाराणसी के दर्ज मुकदमे के 5.50 लाख रुपये बरामद हो गए हैं।
हरियाणा की महिला की बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ठग मुनफेद की गिरफ्तारी के दो दिन बाद 13 जून को उसके पिता आमीन को गिरफ्तार किया था। मुनफेद ठगे गए रुपये अपने पिता के पास छिपा रखे थे। उसके कब्जे से 13 लाख 95 हजार रुपये व 19 सिक्के बरामद हुए हैं।
मुनफेद अब तक 14 महिलाओं के साथ ठगी की है। दीपक के नाम पर आगरा व मैनपुरी हरियाणा की महिलाओं के साथ और अभिजीत सिंह के नाम पर मथुरा, आगरा और बलिया की महिलाओं के साथ ठगी किया है। इनमें मैनपुरी की अनीता यादव से 16 लाख, मथुरा की अदिता शर्मा से 46 लाख, आगरा की पूनम से 50 हजार, बलिया की प्रीति जाटव से 30 हजार व आगरा की रिंकी यादव से 30 हजार, हरियाणा की पलवल (हरियाणा) की कविता जायसवाल से आभूषण की ठगी किया है। उसके पास से बरामद सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो टप्स, चांदी की 20 बिछिया, गले की एक चेन, सात पायल कविता के ही हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



