नेतन्याहू का एलान: "खामेनेई के खात्मे का वक्त आ गया है", सोरोका अस्पताल पर ईरान की बमबारी से भड़के

ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया जिसमें तेल अवीव के एक अस्पताल को निशाना बनाया गया और भारी नुकसान हुआ। हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। नेतन्याहू ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने ईरान के अराक में बमबारी की है।

Jun 19, 2025 - 15:39
Jun 19, 2025 - 15:41
 0  378
नेतन्याहू का एलान: "खामेनेई के खात्मे का वक्त आ गया है", सोरोका अस्पताल पर ईरान की बमबारी से भड़के

तेल अवीव (आरएनआई) ईरान के काउंटर अटैक में इजरायल को आज बड़ा नुकसान पहुंचा है। ईरान ने दक्षिणी इजराइल के एक बड़े अस्पताल में अपनी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस हमले से इजरायल का अस्पताल ध्वस्त हो गया। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान को इसका बहुत बड़ा अंजाम भुगतना होगा। 

कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुब्बार
ईरान (Iran Israel conflict) के हमले के बाद इजरायली अस्पताल सोरोका मेडिकल सेंटर के ऊपर कई किलोमीटर दूर से ही धुएं के गुबार देखने को मिले।

अस्पताल पर हुए मिसाइल अटैक के बाद वहां चीख पुकार मच गई।

इजरायली मीडिया ने टूटी खिड़कियों और काले धुएं के फुटेज जारी किए हैं।

ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव के पास दो स्थानों पर ऊंची इमारतों और कई आवासीय भवनों को निशाना बनाया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।

दो डॉक्टरों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हवाई हमले के सायरन बजने के तुरंत बाद मिसाइल ने हमला किया, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। वहीं, अस्पताल ने बताया कि हमले का मुख्य प्रभाव एक पुरानी सर्जरी बिल्डिंग पर पड़ा, जिसे हाल ही के दिनों में खाली कराया गया था। 

हमले के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि कायर ईरानी तानाशाह एक बंकर में छिपकर बैठा है और अब उसके खात्मे का समय आ गया है। वहीं, नेतन्याहू ने भी कहा कि ईरान को सख्त सजा दी जाएगी। 

इजरायल ने ईरान के अराक में भारी बमबारी की है और रिएक्टर साइट को निशाना बनाया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अस्पताल पर ईरानी हमले की निंदा की और जल्द ही इसका बदला लेने की कसम खाई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.