सरकारी स्कूलों के 61 बच्चों ने नीट परीक्षा पास की- डिप्टी कमिश्नर

स्कूलों में बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पानी की होगी जांच- पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को डिप्टी कमिश्नर करेंगे सम्मानित।  (सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)

Thursday, June 19, 2025 - 18:01
0
सरकारी स्कूलों के 61 बच्चों ने नीट परीक्षा पास की- डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर (आरएनआई) शिक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने हाल ही में घोषित नीट के नतीजों में पास हुए अमृतसर जिले के सरकारी स्कूलों के 61 बच्चों को बधाई दी और विभाग के अधिकारियों व अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस साल नीट के अलावा सरकारी स्कूलों के 11 बच्चों ने जेईई की परीक्षा भी पास की है।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं। डिप्टी कमिश्नर ने इन गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्कूलों में लगाई गई सभी पानी की टंकियों की सफाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि छुट्टियों के तुरंत बाद स्कूलों के पानी के सैंपल लिए जाएंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को साफ पानी मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों से यह भी कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को विभिन्न कार्यों के लिए दी जाने वाली ग्रांट किसी भी हालत में बेकार नहीं जानी चाहिए तथा इसका एक-एक पैसा बच्चों के कल्याण के लिए खर्च किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने जिले के स्कूलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूल प्रिंसिपलों, मुख्य अध्यापकों व अध्यापकों के साथ-साथ मिड-डे मील में बेहतरीन काम करने वाले स्कूलों के रसोई घर संभालने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि सरकारी स्कूलों के 24 बच्चों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी स. कंवलजीत सिंह ने कहा कि हमारे एक बच्चे विकास कुमार ने ईंट उठाने के लिए जो यंत्र बनाया है, उसका पेटेंट अधिकार भी उसे मिल गया है तथा इसके लिए सरकार ने उसे 30 हजार रुपये की नकद राशि भी दी है। डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों की उपलब्धियों से खुश होते हुए कहा कि छुट्टियों के बाद वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित करने का भी सौभाग्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे बच्चों को उनके गांवों व शहरों में चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्टों का दौरा करवाएं तथा उन्हें इनके बारे में जागरूक करें ताकि उनका ज्ञान बढ़ सके। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ज्योति बाला, जिला शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह, डिप्टी डीओ राजेश कुमार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User