यूपीएससी में 277 रैंक के साथ संदीप रघुवंशी के चयन के बाद उनका गुना आगमन पर नगर वासियों ने किया इतिहासिक स्वागत

Apr 19, 2024 - 19:58
Apr 19, 2024 - 20:00
 0  4.4k
यूपीएससी में 277 रैंक के साथ संदीप रघुवंशी के चयन के बाद उनका गुना आगमन पर नगर वासियों ने किया इतिहासिक स्वागत

गुना (आरएनआई) जिले की होनहार प्रतिभा संदीप रघुवंशी के यूपीएससी में 277 रेंक के साथ चयन पर आज उनका गुना नगर आगमन पर नगर वासियों ने नानाखेड़ी गुना पर भव्य अगवानी कर इतिहासिक स्वागत किया और संदीप रघुवंशी को हार्दिक शुभकामनाएँ बधाई प्रेषित की। इस मौके पर संदीप के पिता महेंद्र रघुवंशी, ससुर बीरेंद्र रघुवंशी, केमिस्ट एसोसियेशन अध्यक्ष प्रद्युमन जैन, राकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, विकास जैन,संतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों ने सम्मिलित होकर जश्न मनाया। बता दे की संदीप रघुवंशी मूल रूप से अशोकनगर जिले के सेजी गांव के रहने वाले हैं। हालांकि, उनका परिवार गुना में ही रहता है। उनके पिता महेंद्र रघुवंशी किसान हैं और मां जानकी बाई सरकारी शिक्षक हैं। पिता शहर की भगत सिंह कॉलोनी में एक डेयरी का संचालन करते हैं। उनके ससुर खुटियावद ग्राम के रहने वाले हे जिनको उनकी लड़की दी हुई है। 

संदीप ने स्कूली शिक्षा क्राइस्ट स्कूल गुना से की है। लोगो ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर संदीप रघुवंशी को उनके गुना आगमन बधाई और शुभकामनाए दी। संदीप ने अपने माता पिता के साथ साथ गुना और अशोकनगर ज़िले को गौरवान्वित किया। आप सेवा में रहकर ज़रूरतमंदों के काम आएँ ऐसी मंगलकामनाऐं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0