अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए जप्‍त चारपहिया वाहन ट्रक को किया गया राजसात

Friday, April 19, 2024 - 20:01
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा अवैध मदिरा का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्‍त चार पहिया वाहन ट्रक को शासन पक्ष में राजसात करने के आदेश जारी किए गये हैं। 

जारी आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला गुना से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर जप्‍त अवैध मदिरा कुल कार्टून 162 जिसमें प्रत्‍येक कार्टून में 24 बीयर के नग अवैध परिवहन में संलग्‍न वाहन ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 6906 को म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 47(2) के तहत शासन पक्ष में राजसात/ अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी गुना को अन्‍यथा आदेश नही होने की स्थिति में राजसात वाहन की सार्वजनिक नीलामी कराई जाकर प्राप्‍त राशि शासकीय मद में जमा कराने एवं राजसात मदिरा/ शराब का विनिष्टिकरण नियमानुसार करने के निर्देश दिये गये हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User