विधानसभा क्षेत्र-029 गुना के एस.एस.टी. दल क्र.01 (क) एबी बायपास रोड द्वारा रूपये 2 लाख 5 हजार राशि की गई जप्त

Apr 19, 2024 - 19:57
Apr 19, 2024 - 19:58
 0  405

गुना (आरएनआई) लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत जिले के एसएसटी दलों द्वारा वाहनों की सघन चैकिंग जारी है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा क्षेत्र 04-गुना वि.स. क्षेत्र 29-गुना (अ.जा.) द्वारा दी गई जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र के एस.एस.टी. दल क्र. 01 (क) एबी बायपास रोड द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2024 समय सुबह 6.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे के मध्य दल प्रभारी रवि वर्मा एवं टीम के द्वारा फोर्स गाड़ी MP08-BA2219 में बैठे हुए मुकेश मौर्य पुत्र हरिदास मौर्य निवासी सिसोदिया कॉलोनी गुना से जाँच के दौरान 205000/- (दो लाख पाँच हजार रूपये) की राशि विवरण न देने पर राशि जप्त कर ली गई है। जो तहसील कार्यालय के डबल लॉक में जमा की गई। जिले के अन्य एस. एस. टी. दलो द्वारा भी वाहनों की सघन चैकिंग, वीडियोग्राफी की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0