यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज, पीएम मोदी बोले– ‘मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार’

Sep 25, 2025 - 11:09
 0  162
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज, पीएम मोदी बोले– ‘मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार’

ग्रेटर नोएडा (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। ग्रेटर नोएडा में हो रहे इस ट्रेड शो में प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक मंच मिलेगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन होगा। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 

पीएम ने कहा, आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55% मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। हर वो उत्पाद जो हम भारत में बना सकते हैं, वो हमें भारत में बनाना है।

पीएम मोदी ने कहा, 'आज सरकार मेक इन इंडिया, मैन्युफैक्चरिंग पर इतना जोर दे रही है। हम चिप से लेकर जहाज तक, सब कुछ भारत में बनाना चाहते हैं, इसलिए हम आपके व्यापार में आसानी के लिए काम कर रहे हैं। सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन सरकार की कुछ अपेक्षाएं भी हैं कि आप जो भी निर्माण कर रहे हैं, वह सर्वोत्तम गुणवत्ता का हो। आज देशवासियों के मन में ये बात है कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो, इसलिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, "मुझे खुशी है कि 2,200 से ज्यादा प्रदर्शक यहां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस व्यापार मेले का कंट्री पार्टनर रूस है, यानी इस व्यापार मेले में हम एक समय-परीक्षित साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, "आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया। अंत्योदय का अर्थ है, सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान, सबसे गरीब व्यक्ति तक विकास पहुंचना, सभी भेदभाव समाप्त हो, यही अंत्योदय है, और अंत्योदय में ही सामाजिक न्याय को बल मिलता है। आज भारत विकास के इसी मॉडल को दुनिया को दे रहा है।"

सीएम योगी ने कहा, 'आज अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती भी है। 70 वर्ष पूर्व उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को एक नई दृष्टि दी थी और अंत्योदय को राष्ट्र उदय में बदलने का संकल्प दिलाया था। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी एक विशेष अवसर है, यह केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन का एक स्वरूप भी है।'

सीएम योगी ने कहा, चार लाख से अधिक कारीगरों को ट्रेनिंग और टूलकिट देकर हुनरमंद बनाया है। प्रदेश जीआई टैग कैपिटल बना है। 75 जीआई  टैग के लिए आवेदन करने जा रहे। प्रदर्शनी में भी 60 जीआई टैग उत्पाद शामिल हैं। यूपी में 40 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्रदेश को इन्वेस्ट यूपी में मिले। 12 लाख पर काम भी शुरू हो गए। स्वदेशी का बेहतर उपयोग आत्मनिभर व विकसित भारत के लिए जरूरी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.