जमीन की रजिस्ट्री न करने पर दो भाइयों पर मुकदमा
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोनिहां में एक करोड़ एक लाख दस हजार रुपये लेने के बावजूद भी जमीन की रजिस्ट्री न करने के आरोप में योगेश कुमार गुप्ता पुत्र राम सजीवन गुप्ता निवासी ग्राम जोनिहां व उनके भाई के खिलाफ बिंदकी कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रबन्धक ने रजिस्ट्री के दौरान पूरे रुपये प्राप्त कर लिये थे। रजिस्ट्री पंजीकरण प्रकिया के दौरान अगूंठा निशान तथा फोटो खीचें जाने की प्रक्रिया बाकी रह गयी थी तभी सर्वर डाउन हो गया था इसलिये रजिस्ट्री का शेष कार्य रह गया था। इसके बाद कहा गया कि अगले दिन रजिस्ट्री की शेष बची हुई कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी लेकिन इसके बाद कार्रवाई पूरी नहीं की गई। मामला न्यायालय गया। जहाँ से रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए, किन्तु रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण नही की गयी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच पड़़ताल करके नियमानुसार दोषियों पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी और पीड़ित पक्ष को न्याय प्रदान कराया जायेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



