युवक ने किशोरी को किया अगवा, मुकदमा दर्ज
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर औढेरा गांव की रहने वाली एक महिला ने ने थाना स्थानीय पर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री को गांव का रहने वाला युवक अगवा कर ले गया है। प्रार्थना पत्र देते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
थाना क्षेत्र के चांदपुर औढेरा गांव के रहने वाला राज पुत्र राजू किशोरी से चोरी छिपे बात करता था। इस पर जानकारी होने पर परिजनों को अवगत कराया था। पीड़िता ने बताया कि बीते रविवार खेत पर मूंग तोड़ने गई। तभी गांव का राज पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच जारी कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



