युवक के खिलाफ युवती ने हैदरगंज थाने में की शिकायत।

Monday, August 7, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0

जाना बाजार अयोध्या। (आरएनआई) शादी से इनकार करने वाले युवक के खिलाफ युवती ने हैदरगंज थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया । पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवार के लोगों ने थाने के पीछे मंदिर में युवक और युवती की शादी करवा दिया ।
सोमवार को इस मामले की जानकारी देते हुए हैदरगंज थाना क्षेत्र के माझा सोनौरा ग्राम प्रधान श्रवन शर्मा ने बताया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परुवा निवासी रिंकू पुत्र केसरी प्रसाद उम्र 25 वर्ष की शादी संगीता पुत्री महेश निषाद उम्र 22 वर्ष निवासिनी दोस्त ग्राम पुर थाना हैदरगंज के साथ तय हुई थी । शादी तय होने के बाद रिंकू का अक्सर अपनी ससुराल में आना-जाना लगा हुआ था । इसी दौरान रिंकू और संगीता के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया । जिसके चलते रिंकू ने शादी से इंकार कर दिया और प्रदेश भाग गया ।  इस बात की जानकारी होते ही संगीता ने हैदरगंज थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दिया । मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने के उपनिरीक्षक राहुल पांडेय ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में बात चीत कराया । जिसके बाद रिंकू और संगीता शादी को राजी हो गए । मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान परुवा जानकी प्रसाद यादव, श्रवन शर्मा सहित दोनों पक्षों के रिश्तेदार और परिवारों की मौजूदगी में थाने के पीछे स्थित बाबा बुखारी दास मंदिर पर रीति रिवाज के साथ शादी कर एक दूसरे के हो गए । शादी में वर वधु को उपनिरीक्षक सहित पुलिसकर्मियों ने आशीर्वाद प्रदान किया 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User