सचिन सिंह ने जेआरएफ नेट परीक्षा को प्रथम प्रयास में ही किया पास, खुशी की लहर। 

Monday, August 7, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0

 जाना बाजार/ अयोध्या (आरएनआई)- शिक्षक के भाई ने जेआरएफ नेट परीक्षा को प्रथम प्रयास में ही पास किया है , जिसके चलते क्षेत्र में खुशी की लहर है ।


  अयोध्या जनपद के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तारुन के उपाध्यक्ष अध्यापक प्रदीप कुमार के छोटे भाई सचिन सिंह ने सीएसआईआर के तहत होने वाली यूजीसी की परीक्षा गणित विषय में प्रथम प्रयास में जेआरएफ नेट पास कर लिया है  जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है ।

 आपको बता दें सचिन सिंह ने हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा जाना बाजार स्थित एक विद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था । वह वर्तमान समय में केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद से एमएससी गणित के विषय से द्वितीय वर्ष के छात्र हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User