यात्रियों से भरी दो बस त्रिशूली नदी में गिरी 50 से अधिक यात्री लापता,भारतीय यात्रियों के शामिल होने अनुमान।

Friday, July 12, 2024 - 08:04
Updated: 2 years ago
0
यात्रियों से भरी दो बस त्रिशूली नदी में गिरी 50 से अधिक यात्री लापता,भारतीय यात्रियों के शामिल होने अनुमान।

मोतिहारी: नेपाल के नारायणघाट- मुग्लिंग सड़क खंड में चिंतवन स्थित भरतपुर महानगरपालिका के समीप तेज़ भूस्खलन के कारण दो बस त्रिशूली नदी में गिर गयी है। बताया जाता है की रात्रि करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ है। उक्त हादसे के करीब 50 से अधिक लोग लापता बताये जा रहा है। जिसमे कई भारतीय भी शामिल हो सकते है। चिंतवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि काठमांडू से गौर जा रहे गणपति डीलक्स एवं वीरगंज से काठमांडू जा रही एंजल नामक बस त्रिशूली नदी में गिरी है। गौर जाने वाली बस में 41 यात्री सवार थे। जबकि काठमांडू जाने वाली बस में 24 यात्री बैठे थे। तीन लोगों की बचने की मात्र सूचना मिल रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हालांकि स्थानीय लोगो की माने तो तेज बरसात के कारण राहत एवं बचाव कार्य मे परेशानी हो रही है। नेपाल के सेना को भी लगया गया है। बताते चले कि दोनों बसे भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाके से चलती है। जिसके कारण भारतीय लोगो के भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User