मैहर कलेक्टर की फटकार: ‘पुत्र मोह’ पर बरसीं बिदिशा मुखर्जी, पांचवें बच्चे पर उठाए सवाल

Wednesday, April 29, 2026 - 15:10
Updated: 6 months ago
0
मैहर कलेक्टर की फटकार: ‘पुत्र मोह’ पर बरसीं बिदिशा मुखर्जी, पांचवें बच्चे पर उठाए सवाल

मैहर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मैहर की कलेक्टर आईएएस बिदिशा मुखर्जी इन दिनों अपने बेहद सख्त और संवेदनशील तेवरों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में जब वे मैहर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर वे खुद को रोक नहीं पाईं और समाज की दकियानूसी सोच पर जमकर दहाड़ीं। मेटरनिटी वार्ड में एक महिला द्वारा पांचवें बच्चे को जन्म देने की खबर ने कलेक्टर को हैरान कर दिया। उन्होंने बिना देर किए महिला के पास जाकर बड़ी ही आत्मीयता और दृढ़ता के साथ उसे समझाया कि आज की महंगाई के दौर में इतने बड़े परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा कितनी बड़ी चुनौती है। कलेक्टर का सीधा सवाल था कि आखिर इतने बच्चों के साथ परिवार का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा?

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने केवल परिवार को ही नहीं, बल्कि समाज की उस 'पुत्र मोह' वाली गहरी सोच पर भी तीखा प्रहार किया जो आज भी जनसंख्या विस्फोट का बड़ा कारण है। उन्होंने समाज को आईना दिखाते हुए महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दिया और कहा कि आज मध्य प्रदेश में 31% कलेक्टर महिलाएं हैं और उनकी पूरी टीम में महिलाएं मोर्चा संभाल रही हैं, फिर यह भेदभाव और लड़के की चाहत क्यों?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User