बारिश के बाद लोगों के बीच पहुंचकर विधायक ने देखे तबाही के निशान, विधायक ने कहा पहली बार देखी ऐसी बारिश,जल्द ही दी जाएगी मुआवजा राशि, प्रशासन ने कराया सर्वे

Jul 25, 2025 - 20:50
Jul 25, 2025 - 21:03
 0  2.5k

मुंगावली (आरएनआई) बारिश के बाद बारिश से हुए तबाही के निशान देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र सिंह यादव घर घर पहुंचकर न केवल नुकसान देखा बल्कि लोगो की आपबीती भी सुनी ओर कहा कि आपका विधायक आपके साथ है कोई भी जरूरत हो तो आप सभी लोग हमें बताए,विगत दिनों हुई तेज बारिश ने नगर सहित ग्रामीणों इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया था और लोगों के घरों के अंदर पानी दो से तीन फिट तक पहुंच गया था जिससे लोगों के घरों में रखा खाद्य सामान सहित इलेक्ट्रिक समान खराब हो गया था उसी का जायजा लेने पहुंचे विधायक ने वार्ड क्रमांक 1 का भ्रमण किया इस दौरान उनके साथ एसडीएम मनीष धनगर, सीएमओ विनय भट्ट,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश ग्वाल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार, पटवारी कृष्ण भान सिंह यादव, मनोज शर्मा कल्लन,सहित अन्य कई लोग साथ में मौजूद रहे है विधायक जैसे ही लोगों के घर पहुंचे तो लोगों ने बारिश से नुकसान के बारे में बताया गया और लोगों ने कहा कि कई लोगों को तो घर छोड़कर जाना पड़ा वही गृहस्थी का सामन पूरी तरह से खराब हो गया है और खाने तक को नहीं बचा है, विधायक ने सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आप सब लोगों को मुआवजा राशि दिलवाई जाएगी वहीं इस दौरान इस तरह शहर में पानी भरने के कारण को विधायक ने बारीकी से देखा और अधिकारियों का आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए है।

प्रशासन ने किया सर्वे जल्द ही मिलेगी नुकसान की मुआवजा राशि

एसडीएम मनीष धनगर ने बताया कि बारिश के बाद हमने टीम बनाकर नुकसान का आंकलन कराया है और मुआवजा जल्द ही वितरित कर दिया जाएगा क्योंकि बारिश अधिक होने से लोगों के घरों में पानी भर गया जिस वजह से उनका खाद्य सामान सहित इलेक्ट्रिक के नुकसान हुआ है शहर में भी अन्य जगह नुकसान हुआ है वहीं कई कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए है उन्हें पीएम आवास का लाभ दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि आपका विधायक आपके साथ

विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आपका विधायक आपके साथ है आप लोगों को जो भी जरूरत हो उसे आप लोग बताए में उसे पूरा करूंगा, जिन लोगों के मकान क्षतिग्रहत हुए है उन्हें जल्द ही पीएम आवास का लाभ दिया जाएगा और बारिश के पानी निकासी की सही व्यवस्था हो इसके लिए आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है कि आगे कभी भी इस तरह की घटना न हो ओर लोगों को परेशान न होने पड़े वहीं नेशनल हाईवे वाले ने सड़क नीची ओर नाली ऊंची कर दी है जिस वजह से यह परेशानी हुई है उसे भी ठीक कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0