मृगवास में प्लॉट विवाद के बीच लाठियां-डंडे चले, महिलाएं भी हुईं शामिल

Dec 3, 2025 - 14:44
Dec 3, 2025 - 14:45
 0  162

गुना/चाचौड़ा (आरएनआई)। मृगवास गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों तरफ से लाठियां और डंडे जमकर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। विवाद में महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और लाठियां बरसाईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्लॉट की सीमांकन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जो आज अचानक उग्र हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मारपीट और विवाद के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0