मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर भव्य भंडारा संपन्न

Tuesday, November 22, 2022 - 21:31
Updated: 4 years ago
0
मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर भव्य भंडारा संपन्न

शाहाबाद, हरदोई। समाजवादी चिंतक, भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के 83 जन्मदिवस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भंडारी में भीड़ जुटी और आपधापी का आलम रहा। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब खान, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रह चुके शाहिद खान के नेतृत्व में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिवस हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर सपा कार्यालय महुआ टोला केक काटकर जश्न मनाया गया। तत्पश्चात हरदोई शाहजहांपुर हाईवे स्थित नवीन मंडी स्थल के समक्ष एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सपा नेता मुजीब खान एवं शाहिद खां ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने हाथ से लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सपा नेता मुजीब खान एवं शाहिद खान ने मुलायम सिंह को जमीन से जुगाड़ हुआ नेता बताते हुए कहा कि उन्हें यूं ही धरती पुत्र नहीं कहा जाता था। जमीन से जुड़े होने के नाते उन्होंने अपने क्षेत्र अपने प्रदेश और देश के लिए बहुत कार किया लेकिन पिछले के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा इस मौके पर नूर अहमद, ओम प्रकाश लोधी, दिलीप यादव, बबलू यादव, रमेश कश्यप, आजम खान, संतोष यादव,  जीशान खान, असलम खान, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User