मुजफ्फरपुर में चलती पिकअप वैन में लगी आग : धु- धु कर जली
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक के पास एक चलती पिक अप वैन में अचानक आग लग गई. बीच सड़क पर पिक अप वैन आग का गोला बन गई. धु धु कर जलने लगी. आग लगते ही चालक कूदकर जान बचाई. मौके पर अफरा तफरी मच गई. देखते ही लोगो की भीड़ जुट गई. वही घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक पिक अप का 70% हिस्सा जल गया. शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.
इधर घटना स्थल पर पहुँचे अग्नि शमन विभाग के अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है कोई हताहत नही हुआ है, हां पिकअप जल गई है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

